Call Us:

+91-11-22414049, 22453724

Email Us:

info@wowindia.info

bookmark_borderReport of International Women’s Day Celebrations

Report of International Women’s Day Celebrations

International Women’s Day
International Women’s Day

Report of International Women’s Day Celebrations By WOW India & DGF

WOW India और DGF द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर एक रिपोर्ट  

कल आठ मार्च को डिज़िटल प्लेटफ़ॉर्म Zoom पर WOW India और DGF के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के बीच Award Ceremony का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का आरम्भ दन्त चिकित्सक डॉ दीप्ति भल्ला के गाए थीम के साथ हुआ | डॉ भल्ला ने प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्र के गाए प्रसिद्ध गीत “दीवारें ऊँची हैं गलियाँ हैं कम” को बहुत ही ख़ूबसूरत अन्दाज़ में प्रस्तुत किया, जिसे स्वाति चक्रवर्ती ने लिखा था और आमिर खान के प्रसिद्ध प्रोजेक्ट “सत्यमेव जयते” के लिए राम संपथ ने कम्पोज़ किया था | इस गीत के बजते ही जैसे समा बन्ध गया |

Dr. Sharda Jain
Dr. Sharda Jain

कार्यक्रम के आरम्भ में WOW India की Chairperson डॉ शारदा जैन ने महिलाओं का आह्वाहन किया कि वे नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जाँच कराती रहें ताकि एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें | साथ ही ये भी कि हमें अपने महिला होने पर और अपनी उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए – और इस वर्ष की थीम का उद्देश्य भी यही है | एक और बड़ी सारगर्भित बात उन्होंने कही कि व्यक्ति जीवन भर विद्यार्थी तो बना ही रहता है, लेकिन हमें शिक्षक बनना आना चाहिए – हम जो भी सीखें उसे हमें दूसरों की सिखाना चाहिए – तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे कि एक समर्थ महिला अपने साथ साथ अन्य महिलाओं को भी समर्थ बनाने की दिशा में प्रयास करे |

इस वर्ष की महिला दिवस की थीम थी Choose to Challenge, जिसके विषय में बोलते हुए संस्था की Secretary

Dr. Purnima Sharma
Dr. Purnima Sharma

General डॉ पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि इस थीम का उद्देश्य यही है कि हम गली सड़ी उन रूढ़ियों को चुनौती दे सकते हैं जो नारी को दबाने के पक्ष में हों, बहुत से पूर्वाग्रहों को चुनौती दे सकती हैं जो हमें आगे बढ़ने से रोकते हों, जो भी नारी के विषय में यदि ग़लत धारणाएँ हैं उन्हें चुनौती के लिए चुन सकती हैं, साथ ही समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने की चुनौती को चुन सकती हैं, इसी तरह की बहुत सी चुनौतियों के लिए आगे आया जा सकता है | साथ ही उनका कहना था कि इस थीम का एक ये आशय भी है कि अपने विचारों और अपने कर्तव्यों के लिए हम स्वयं ज़िम्मेदार हैं – हमें ज़िम्मेदारी लेनी ही होगी यदि हम एक जागरूक नागरिक कहलाना चाहते हैं और साथ ही समाज को अपनी सुसंस्कृत सन्तानों के रूप में आदर्श नागरिक देना चाहती हैं तो | एक महिला होने के नाते हमारी ये ज़िम्मेदारी भी बनती है कि हम समाज से असमानता और लिंग भेद के कारण जो महिलाओं पर अत्याचार होते हैं या महिलाओं को कम करके आँका जाता है उसे समाप्त करने की दिशा में क़दम उठाएँ

संस्था की उपाध्यक्ष बानू बंसल और सदस्य सरिता रस्तोगी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और साथ ही पूजा श्रीवास्तव जी ने अपनी सुमधुर वाणी में स्वरचित माँ वाणी की वन्दना प्रस्तुत की |

संस्था की अध्यक्ष डॉ एस लक्ष्मी देवी ने संस्था के विषय में बताते हुए संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों पर बात की साथ ही श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का उद्धरण

Dr. S Lakshmi Devi
Dr. S Lakshmi Devi

प्रस्तुत करते हुए संस्था के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया की कोरोना के आतंक और लॉकडाउन के चलते हुए भी संस्था के सदस्यों ने हार नहीं मानी और टेक्नोलोजी का लाभ उठाते हुए डिज़िटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपने कार्यक्रम निरन्तर करते रहे | डॉ लक्ष्मी ने इस अवसर पर एक बहुत ख़ूबसूरत गीत “उदय हुआ नवयुग का सूरज, जगी देश की नारी” अपनी सुरीली आवाज़ में प्रस्तुत किया | साथ ही उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ प्रभजोत कुलकर्णी के विषय में बताते हुए उनका स्वागत भी किया | संस्था की ओर से डॉ कुलकर्णी को एक प्रशस्ति चिह्न भी भेंट किया गया |

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ प्रभजोत कुलकर्णी ने WOW India के द्वारा 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुत एक नाटिका “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हुनर सिखाओ” की चर्चा करते हुए इच्छा व्यक्त की कि हम लोग यदि स्कूल कॉलेजेज़ में भी Awareness program के अन्तर्गत इस तरह की छोटी छोटी झलकियाँ प्रस्तुत कर सकें तो अच्छा रहेगा | साथ ही ये भी कि हम लोग जिस तरह पहले स्कूल कॉलेजेज़ में हेल्थ चेकअप पर भी ध्यान दें |

Dr. Prabhjot Kulkarni
Dr. Prabhjot Kulkarni

उनका ये प्रस्ताव वास्तव में संस्था के लिए गौरव की बात है और इस दिशा में संस्था कार्य भी करेगी | डॉ कुलकर्णी ने इस बात पर चिन्ता भी ज़ाहिर की कि महिला दिवस पर तो हम सब महिलाओं की, कन्याओं की तारीफें करते हैं, लेकिन अभी भी समाज में बहुत सी ऐसी कुरीतियाँ विद्यमान हैं जो निकल जानी चाहियें | और ये भी कि इस कार्य के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा – और Choose to Challenge थीम का उद्देश्य भी यही है | यदि एक महिला अपने आपमें सशक्त होगी, Perfect होगी तो उसका परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा और समाज सशक्त होने से देश सशक्त होगा |

इस सबके बाद आरम्भ हुआ Award ceremony और रंगारंग कार्यक्रमों का धमाकेदार सिलसिला | इस वर्ष WOW India और DGF ने अपनी Branch Presidents को Woman of the Year Award से सम्मानित किया | Awardees हैं EDGF की President डॉ. ज्योति अग्रवाल, WOW India की सूर्य नगर ब्रांच की President अर्चना गर्ग, WOW India की योजना विहार ब्रांच की President विमलेश अग्रवाल. WOW India की IPEX ब्रांच की President रचना सरीन और WOW India की इन्द्रप्रस्थ ब्रांच की President मोनिका भार्गव |

इस अवसर पर बहुत ख़ूबसूरत नृत्य भी हमारे सदस्यों ने प्रस्तुत किये | जिनमें WOW India की यंग ब्रिगेड से नन्दिनी भार्गव, सान्या गोयल और युवी कपूर ने, WOW India की IPEX ब्रांच से रचना सरीन, अलका श्रीवास्तव और बाला अबरोल ने और सूर्य नगर ब्रांच से अर्चना गर्ग, रेखा अस्थाना, नेहा मनकानी, रूबी शोम, सुनन्दा श्रीवास्तव, उषा रस्तोगी और सुधा मनकानी ने बड़ी उत्साहपूर्ण और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं | इनके अतिरिक्त मोनिका शर्मा और उनकी बेटी नव्या शर्मा ने एक बहुत

Mrs. Banu Bansal
Mrs. Banu Bansal

ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया | IPEX Branch की पूजा टंडन, वन्दना वर्मा और शिल्पी गोयल तथा योजना विहार ब्रांच की विमलेश अग्रवाल की नृत्य प्रस्तुतियाँ हम कल पहले ही यू ट्यूब पर अपलोड कर चुके थे |

अन्त में WOW India की Secretary General डॉ पूर्णिमा शर्मा ने WOW India के Vision & Mission से सदस्यों को अवगत कराया और फिर संस्था की उपाध्यक्ष बानू बंसल जी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम का संचालन WOW India की Cultural Secretary लीना जैन ने किया | उन्होंने जिस तरह से सारे कार्यक्रम को अपनी ठहरी हुई शैली में एक सिलसिलेवार तरीक़े से कहानी बुनते हुए प्रस्तुत किया वह वास्तव में बहुत सराहनीय रहा और उसके कारण कार्यक्रम में और चार चाँद लग गए | इसके लिए लीना जैन बधाई की पात्र हैं |

आज ही हम सारे कार्यक्रम को अपने यू ट्यूब चैनल पर अपलोड करके उसका लिंक आप सबके साथ साँझा करेंगे ताकि जो लोग कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके वे भी इस कार्यक्रम का आनन्द उठा सकें |

रिपोर्ट: डॉ पूर्णिमा शर्मा, Secretary General WOW India

bookmark_borderHappy International women’s day

Happy International women’s day

Dr. Purnima Sharma
Dr. Purnima Sharma

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, और ग्यारह मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है… जब समस्त हिन्दू सम्प्रदाय पूर्ण श्रद्धाभाव से देवाधिदेव भगवान शंकर और उनकी परम शक्ति माँ पार्वती की पूजा अर्चना करेगा | जगह जगह रुद्राभिषेक किये जाएँगे | क्योंकि रूद्र तो समस्त देवों की आत्मा हैं – या यों कह लीजिये की समस्त देव रूद्र की आत्मा हैं | समस्त प्रकृति-पुरुषमय जगत रूद्र का ही तो रूप है | लेकिन एक बात जो हिन्दू मान्यता में विशेष रूप से पाई जाती है वो ये कि कोई भी देवता अपनी शक्ति के बिना अधूरे हैं – फिर चाहें वो रूद्र ही क्यों न हों… तभी तो सती के आत्मदाह के पश्चात् शिव अपने क्रोध पर संयम न रख सके थे… कोई भी बड़ा कार्य स्वयं शंकर अपनी शक्ति माँ पार्वती के बिना नहीं कर सकते, चाहे कितने ही कामदेवों को भस्म क्यों न कर दें… क्योंकि शिव पार्वती के मिलन से ही तो जन्म लेते हैं असुरों के संहारक कार्तिकेय… जनक-जननी के आज्ञाकारी और समस्त ऋद्धि-सिद्धि-बुद्धि को देने वाले गणेश… समस्त दृश्यमान जगत प्रकृति-पुरुषमय है… प्रकृति के बिना पुरुष अपूर्ण है… और प्रकृति नारीरूपा है… स्त्री स्वयं शक्ति है… स्त्री – जो विद्यादायिनी माँ वाणी भी है तो श्रीप्रदा माँ लक्ष्मी भी है और साथ ही दुष्टों की संहारक माँ दुर्गा भी है… और आज समस्त विश्व उसी स्त्री शक्ति को नमन करने हेतु महिला दिवस मना रहा है…

जैसा कि हममें से बहुत से लोग जानते भी होंगे, इस वर्ष का महिला दिवस की थीम है “चूज़ टू चेलेंज” यानी चुनौती के लिए चुनें रखी गई है | हम सक्रिय रूप से रूढ़ियों को

International Women’s Day
International Women’s Day

चुनौती देने, पूर्वाग्रह से लड़ने, धारणाओं को व्यापक बनाने, स्थितियों को सुधारने और महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए चुन सकते हैं | हमारे विचार से इस थीम का यही आशय है कि अपने विचारों और अपने कर्तव्यों के लिए हम स्वयं उत्तरदायी हैं – हमें ज़िम्मेदारी लेनी ही होगी यदि हम एक जागरूक नागरिक कहलाना चाहते हैं | एक महिला होने के नाते हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम समाज से असमानता और लिंग भेद के कारण जो महिलाओं पर अत्याचार होते हैं या महिलाओं को कम करके आँका जाता है उसे समाप्त करने की दिशा में क़दम उठाएँ | महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्वित होना सीखें | हमें यह मानना होगा कि स्त्री और पुरुष कभी भी समान नहीं हो सकते | लेकिन साथ ही ये भी सच है कि दोनों में से कोई किसी से कम नहीं है | और जब कोई किसी से कम नहीं है तो भेद भाव का फिर प्रश्न ही कहाँ रह जाता है | लेकिन ये हो रहा है | तो हमें इसी दिशा में कार्य करना है…

जब सारी की सारी प्रकृति ही नारीरूपा है – अपने भीतर अनेकों रहस्य समेटे – शक्ति के अनेकों स्रोत समेटे – जिनसे मानवमात्र प्रेरणा प्राप्त करता है… और जब सारी प्रकृति ही शक्तिरूपा है तो भला नारी किस प्रकार दुर्बल या अबला हो सकती है ? लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है | आख़िर क्यों ? इसके लिए हमें आत्ममन्थन की आवश्यकता होगी…

हम अपने वैदिक समाज पर दृष्टिपात करें तो ज्ञात होता है कि उस काल में प्रत्येक क्षेत्र में स्त्री पुरुष के कर्तव्य व अधिकार समान थे, किन्तु उनमें कर्तव्य पहले आता था – दोनों के ही लिये | वैदिक समाज में तलाक़ का प्रचलन नहीं था, किन्तु नारी को इतना अधिकार अवश्य था कि यदि पति असाध्य रोग से पीड़ित है, परस्त्रीगामी है, गुरु अथवा देवता से शापित है, ईर्ष्यालु है अथवा पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता तो पत्नी उस पुरुष का त्याग करके एक वर्ष पश्चात् पुनर्विवाह कर सकती थी (नारदीय मनुस्मृति 15-16/1) साथ ही जो व्यक्ति अपनी सुशील, मृदुभाषिणी, गुणवती, संतानवती पत्नी का त्याग करेगा वह दण्ड का भागी होगा (नारदीय मनुस्मृति 97) इसी प्रकार स्त्रियों के साथ यदि कोई व्यभिचार करता है तो उसके लिये भी कठोर दण्ड का विधान था | इसका कारण उस समय की स्वस्थ वैवाहिक परम्परा थी | विवाह से पूर्व लड़का लड़की भली भाँति एक दूसरे को देख परख कर ही विवाह बन्धन में बंधते थे | दहेज़ जैसे घिनौने शब्द से लोग उस समय अपरिचित थे | साथ ही लड़का और लड़की दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से परिपक्व और शास्त्र शास्त्रादि में निष्णात हो जाने पर ही अपना जीवन साथी चयन करने की सलाह दी जाती थी | उस समय यद्यपि तलाक़ की व्यवस्था नहीं थी फिर भी पर्दाप्रथा उस समय नहीं थी क्योंकि माना जाता था कि पर्दा स्त्री के जीवन की बहुत बड़ी रुकावट होता है | अथर्व / 7-38-4 और 12-3-52 में स्त्रियों के सभा समितियों में जाकर भाग लेने और बोलने का वर्णन आता है | उस समय की नारी प्रातः उठकर यही कहती थी कि सूर्योदय के साथ मेरा सौभाग्य भी ऊँचा उठता चला जाता है, मैं अपने घर और समाज की ध्वजा हूँ, मैंने अपने सभी शत्रु निःशेष कर दिये हैं | एक ओर जहाँ इतनी उन्नत अवस्था नारी की थी वहीं आज वह ज़रा भी सर उठाने का प्रयास करती है तो उस प्रयास को दबा दिया जाता है – कहीं खोखले हो चुके रीति रिवाज़ों की आड़ लेकर तो कहीं उसे अबला बनाकर | किन्तु क्या अपनी इस अवस्था के लिये नारी स्वयं ज़िम्मेदार नहीं है ? जब सारी की सारी प्रकृति ही नारीरूपा है – अपने भीतर अनेकों रहस्य समेटे – शक्ति के अनेकों स्रोत समेटे – जिनसे मानवमात्र प्रेरणा प्राप्त करता है… और जब सारी प्रकृति ही शक्तिरूपा है तो भला नारी किस प्रकार दुर्बल या अबला हो सकती है ?

अगर नारी खुद अपनी ताक़त को समझ जाए, खुद अपना मूल्य आँकना सीख ले, तो उसे आवशयकता ही नहीं किसी से अपना सम्मान माँगने की | माँगने से भीख मिला करती है, सम्मान नहीं | न ही सभाओं में बहस का मुद्दा बनाकर नारी को उसका सम्मान और सुरक्षा दिलाई जा सकती है | नारी को स्वयं के आत्मविश्वास में वृद्धि करनी होगी और पूरी ताक़त से समाज के बीच आना होगा | तब साहस नहीं होगा किसी में कि उसकी तरफ़ टेढ़ी आँख कर दे या उसका किसी भी प्रकार से शोषण कर सके | क्योंकि समाज की धुरी, समाज का एक सशक्त स्तम्भ नारी ही का यदि सम्मान नहीं किया जा सका, यदि उसे ही लड़ना पड़ा अपने अधिकारों और सम्मान के लिये तो ऐसे समाज का क्या हाल होगा इसका अनुमान स्वतः ही लगाया जा सकता है |

आज की नारी शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक और आर्थिक हर स्तर पर पूर्ण रूप से सशक्त और स्वावलम्बी है और इस सबके लिए उसे न तो पुरुष पर निर्भर रहने की आवश्यकता है न ही वह किसी रूप में पुरुष से कमतर है | पुरुष – पिता के रूप में नारी का अभिभावक भी है और गुरु भी, भाई के रूप में उसका मित्र भी है और पति के रूप में उसका सहयोगी भी – लेकिन किसी भी रूप में नारी को अपने अधीन मानना पुरुष के अहंकार का ही द्योतक है | हम अपने बच्चों को बचपन से ही नारी का सम्मान करना सिखाएँ चाहे सम्बन्ध कोई भी हो… पुरुष को शक्ति की सामर्थ्य और स्वतन्त्रता का सम्मान करना ही चाहिए…

देखा जाए तो नारी सेवा और त्याग का जीता जागता उदाहरण है, इसलिए उसे अपने सम्मान और अधिकारों की किसी से भीख माँगने की आवश्यकता नहीं… सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

________________कात्यायनी डॉ पूर्णिमा शर्मा…