A Report on International Women’s Day Celebration 2026

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026
Maharani Ahilyabai Holkar Awards Ceremony
प्रतिवर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में मनाया जाता है | इसी उपलक्ष्य में 15 मार्च को I.P.Extension, Patparganj, Delhi में स्थित IPEX भवन में WOW India के वार्षिक कार्यक्रम “The Maharani Ahilyabai Holkar Award’s Ceremony” का भव्य और सफल आयोजन संस्था के द्वारा किया गया | इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद Hon’bble Union Minister of State Corporate Affairs, Road Transport & Highways श्री हर्ष मल्होत्रा जी की धर्मपत्नी श्रीमती बबीता हर्ष मल्होत्रा जी ने कार्यक्रम में अपना पूरा समय देकर कार्यक्रम की शोभावृद्धि की | इनके साथ ही पूर्व विधायक श्री नसीब सिंह जी और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद और समाजसेवी पद्मश्री डॉ. श्रीमती उमा तुली जी भी उपस्थित रहीं | “अमर ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट” की संस्थापिका डॉ उमा तुली जी को शिक्षा, समाज सेवा और विशेष रूप से Specially Abled Children के विकास और उत्थान की दिशा में अभूतपूर्व योगदान के लिए संस्था द्वारा संस्था के सर्वोच्च सम्मान “Maharani Ahilyabai Holkar Legendary Award” द्वारा सम्मानित भी किया गया |
कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था की Secretary General डॉ पूर्णिमा शर्मा ने संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महारानी अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड के विषय में वहाँ उपस्थित अथितिगणों को बताया | उनके बाद श्रीमती बबीता हर्ष मल्होत्रा जी और फिर श्री नसीब सिंह जी ने अपना वक्तव्य रखा, और फिर डॉ उमा तुली ने महिलाओं को सम्बोधित किया | और फिर शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम के साथ संस्था की सदस्यों को उनकी उपलब्धियों तथा संस्था में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने का सिलसिला, जो इस प्रकार हैं :
Awards for Excellence:
Mrs. Neena Duggal – Social Service
Mrs. Sunita Kumar – Social Service
Dr. Mrs. Chandrika Agarwal – Education
Dr. Nirupama Goyal – in the field of Health Services
Mrs. Bhoomi Paliwal – Music & dance
Mrs. Ruby Shome – Literature
Awards for Appreciation:
Minakshi Kaw – in the field of Health Services
Barkha Sokhi – Education
Rashmi Singh – Social Service
Geetanjali Aggarwal – Social Service
Meetu Bhargava – Music & Dance
Sangeeta Piyush – Literature
Best Volunteer Awards:
Dr. Rashmi Jain
Mrs. Monica Bhargava
Mrs. Sarita Radtogi
Mrs. Vimlesh Aggarwal
कुछ सदस्यों को पदोन्नत करके महत्त्वपूर्ण पद भी दिए गए, जो इस प्रकार हैं :
Mrs. Archna Garg – Additional Vice President
Mrs. Pramila Malik – Additional Vice President
Mrs. Rachna Sareen – Additional Joint Cultural Secretary
एक ऐसी सदस्य को सम्मानित किया गया जो पिछले चार पाँच बरस से कैंसर से जूझ रही हैं | ठीक हो जाती हैं, और फिर पकड़ी जाती हैं | बार बार कीमो झेलती हैं | लेकिन उनकी ज़िदादिली, उनका साहस वास्तव में हर महिला के लिए प्रेरणादाई है कि ठीक होते ही फिर से उसी उत्साह से अपने कर्म में लग जाती हैं – कभी उदास होकर नहीं बैठती | इनका नाम है श्रीमती ऋतु भार्गव |
समारोह लंच के साथ आरम्भ हुआ और संस्था की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा सम्पन्न हुआ | रंगारंग कार्यक्रम में सबसे पहले Apex Branch की सदस्यों श्रीमती रेणु कुमार और श्रीमती राशि सिंह ने बड़ी मनोहर नृत्य प्रस्तुति दी जिसका भाव यही था कि गोरी पिया मिलन के सपने संजोती है, अचानक पिया उसे हरे रंग में रंग देता है… उसके बाद डॉक्टर्स की ब्रांच के सदस्यों ने बड़ा चुलबुला सा नृत्य किया कि कच्ची कली जैसी मासूम चेहरे वाली माशूक़ा जब आशिक़ को अपनी आँखों के काजल से घायल कर देती है तो आशिक़ भी मस्ती में भर “नच बलिए…” करने लगता है |
बहुत समय से एक चर्चा बड़े ज़ोरों पर है – और कई सच्चे क़िस्से भी सामने आए हैं कि जब एक समुदाय विशेष के युवक दूसरे समुदाय की भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेqqते हैं नाम बदल कर… और कई बार इसका उलट भी सामने आया है जब लड़कियों ने यही कार्य किया है… लेकिन मूल रूप से तो लड़के की करते हैं… इसे कहा जाता है लव जिहाद… तो इसी विषय पर जागरूकता देने के लिए हमारी सूर्य नगर ब्रांच की सदस्यों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसका मूल भाव यही था कि लड़कियों को किसी भी जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर सशक्त बनाने की आवश्यकता है… हमें उन्हें छुई मुई सी राजकुमारी नहीं बनाना है, बल्कि उन्हें दुर्गा बनाना है – जो आवश्यकता पड़ने पर अपनी और अपने साथ अन्य लड़कियों की भी सुरक्षा कर सकें…
और फिर आईं मंच पर चमेली मालन विमलेश अग्रवाल जी – अब कोई चमेली फूलवाली यानी मालन फूलों का टोकरा लिए दरवज्जे पर खड़ी हो तो कोई क्या करेगा… हमारी सबकी प्रेरणास्रोत श्रीमती विमलेश अग्रवाल जी, जो जब घूमर डालती हैं इस उम्र में भी तो अच्छे अच्छे अपने दाँतों तले उँगलियाँ दबा लेते हैं… और आज तो उन्होंने फूलों की बरसात ही कर डाली…
अन्त में प्रस्तुति दी इन्द्रप्रस्थ ब्राँच के धुरन्धरों ने अपने मैडले की – जिसके साथ ही कार्यक्रम का बड़ा ही उल्लासपूर्ण समापन भी हो गया…


